क्रूरता! दो मुर्गों के मारने का बदला लेने मालिक ने कुत्ते को धारदार चाकू से गोदकर मार डाला



एक आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में शनिवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक,ये मामला शुक्रवार का है।

कुत्ते पर जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रहराजपुर इलाके के मूल निवासी आरोपी बबुला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि कुत्ते ने दो मुर्गों को मार डाला था, इसके चलते वह उसे पीटने के लिए मजबूर हो गया था।


वायरल हुए 15 सेकंड के दर्दनाक वीडियो में बबुला सिंह को तेज धार का हथियार लिए कुत्ते की ओर बढ़ता देखा जा सकता है। कुत्ता ऊपर देखता है कि इतने में उसपर हमला हो जाता है। कहा जा रहा है कि बबुला के हाथ में चाकू था जो कि कुत्ते को पेट में लगा। ये बेहद दर्दनाक था। मामले की खबर लगने पर कुछ लोगों नें बबुला के खिलाफ पुलिस में खबर दी।



आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और वीडियो की पुष्टि के बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सिंह पर आईपीसी की धारा 429 के तहत आरोप लगाया गया था, जो मवेशियों को मारने या अपंग करने से संबंधित है। इसके अलावा, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) उस पर लागू की गई थी। पट्टामुंडई थाने के निरीक्षक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि जिले की एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar