Board Exam 2021 Canceled:इस राज्‍य में 10वीं Board Exam रद्द, अगली क्‍लास में होंगे प्रमोट



Gujarat GSEB Exams Exam 2021 canceled: गुजरात में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा ( Gujarat GSEB Exams Exam 2021 canceled) रद्द करने और उन सभी को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का फैसला किया है.

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का यह निर्णय मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने विद्यार्थियों के व्यापक हित में और उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए लिया है.

विज्ञप्ति के अनुसार पिछले प्रयासों में असफल रहे और इस साल फिर परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के बारे में कोविड-19 के मामले घटने पर स्थिति के आकलन के बाद निर्णय लिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar