10 मई को बन रहा है विशेष योग, मेष राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें शुभ मुहूर्त और दिशा शूल

 



Panchang 10 May 2021: 10 मई 2021 सोमवार को पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति से शुभ योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन कौन-कौन से योग बन रहे हैं, जानते हैं पंचांग-


सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा विशेष फल प्रदान करती है. विशेष बात ये है कि इस दिन आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है.


आयुष्मान योग का अर्थ
मान्यता के अनुसार सनातन संस्कृति में आयुष्यमान भव: का प्रयोग आशीर्वाद देने के रूप में किया जाता है. यह आशीर्वाद लंबी आयु के लिए प्रदान किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में एक योग वर्णन मिलता है. जिसे आयुष्मान योग कहा जाता है. इसका अर्थ ये है कि इस योग में किए गए कार्य का शुभ फल प्राप्त होता है और उसकी शुभता लंबे समय तक बनी रहती है. इस दिन शुभ कार्य किए जाते हैं.


10 मई का पंचांग (Panchang 10 May 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: वैशाख
पक्ष: कृष्ण
दिन: सोमवार
तिथि: चतुर्दशी - 21:57:39 तक
नक्षत्र: अश्विनी - 20:25:55 तक
करण: विष्टि - 08:43:48 तक, शकुन - 21:57:39 तक
योग: आयुष्मान - 21:38:01 तक
सूर्योदय: 05:33:52 AM
सूर्यास्त: 19:01:30 PM
चन्द्रमा: मेष राशि
द्रिक ऋतु: ग्रीष्म
राहुकाल: 07:14:49 से 08:55:46 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय - अभिजीत मुहूर्त: 11:50:46 से 12:44:36 तक
दिशा शूल: पूर्व
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 12:44:36 से 13:38:27 तक, 15:26:08 से 16:19:59 तक
कुलिक: 15:26:08 से 16:19:59 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 10:03:05 से 10:56:55 तक
यमघण्ट: 11:50:46 से 12:44:36 तक
कंटक: 08:15:23 से 09:09:14 तक
यमगण्ड: 10:36:44 से 12:17:41 तक
गुलिक काल: 13:58:38 से 15:39:36 तक

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने