जबलपुर कोतवाली पुलिस की सफलता....लॉक डाउन में पकड़ी शराब की बड़ी खेप!

रविवार लॉक डाउन होने के कारण शराब की दुकानें बंद रहती है। ऐसे में शहर की शराब माफिया सक्रिय हो जाते हैं


उन्हीं को ध्यान में रखते हुए शहर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर ऐसे लोगों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए थे। उसी के तहत कोतवाली टीआई अनिल गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अपने क्षेत्र में ऐसे लोगों के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उसी के तहत कल रात पुलिस को सूचना मिली थी परिजात बिल्डिंग सरस्वती कॉलोनी निवासी सनी साहू काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब लॉकडाउन में बेचने हेतु रखा हुआ है। जिसके बाद किया है। सूचना पर टीआई अनिल गुप्ता ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से 6 पेटी अंग्रेजी शराब एवं दो खाली कार्टून जिनकी शराब बेची जा चुकी थी। जप्त करते हुए शनि राहु को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट 34/2 धारा के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए सनी साहू को गिरफ्तार किया सनी से और भी पूछताछ की जा रही है अवैध शराब कहां से लेकर आता था। इस कार्य में कोतवाली स्टाफ की भूमिका सराहनीय थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar