जबलपुर: कोरोना-हुआ बेकाबू.....आज मिले इतने ज्यादा.....चौबीस घण्टे में 2 की मौत



जबलपुर, 01 अप्रैल 2021

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार एक अप्रैल को 138 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1744 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 185 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 138 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17 हजार 763 हो गई है और रिकवरी रेट 91.75 प्रतिशत हो गया है । कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 185 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 19 हजार 360 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 269 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1328 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 1921 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar