छत्तीसगढ़ से सामान्य आवाजाही बन्द करने पर विचार.....सीमित लॉकडाउन की व्यवस्था


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अधिक संक्रमित सीमावर्ती प्रांतों से सामान्य आवाजाही रोकने पर विचार किया जा रहा है। महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले अधिक आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश आने वाले लोगों की सामान्य आवाजाही बंद करने पर विचार किया जा रहा है। इन राज्यों से आवश्यक कार्यों से आने-जाने वालों पर प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन उनकी चिकित्सा जाँच के बाद उन्हें आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था होगी। यह संक्रमण रोकने में मददगार उपाय होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संक्रमण रूकने तक इन उपायों पर अमल जारी रहेगा।

सीमित लॉकडाउन की व्यवस्था

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे लम्बा लॉकडाउन नहीं चाहते। वर्तमान में जिन नगरों में रविवार को लॉकडाउन की व्यवस्था है, वह जारी रहेगी। छिंदवाड़ा और बैतूल जिले जहाँ संक्रमण अधिक है वहाँ दो अथवा तीन दिन का लॉकडाउन किया गया है। पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू नहीं होगा। गरीबों की रोजी-रोटी चलना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar