डरावनी हुई कोरोना की रफ्तार ....24 घंटे में जबलपुर जिले में सामने आए इतने केस .......बढ़ते मामले ने बढ़ाई चिंता



 298 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर, 07 अप्रैल 2021

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार सात अप्रैल को 182 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2232 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 298 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 182 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18 हजार 731 हो गई है और रिकवरी रेट 89.84 प्रतिशत हो गया है । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 298 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार 849 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 277 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1841 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2341 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar