सिनेमाघरों पर चला राजकुमार-जाह्नवी की फिल्म 'Roohi' का जादू, Box Office पर पहले दिन इतने करोड़ की हुई कमाई

 


राजकुमार राव (Rajkummar Rao), जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म रूही (Roohi) 11 मार्च गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रहा। स्टूडियो से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म करीब दो हजार स्क्रीन्स पर पूरे देश में रिलीज की गई है।


पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2.50 करोड़ का कारोबार किया। लॉकडाउन के बाद किसी बॉलीवुड फिल्म ने पहले दिन इतनी कमाई की है। रिपोर्ट्स की माने तो यह कलेक्शन दिन प्रतिदिन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर और यूपी में फिल्म का कलेक्शन अच्छा माना जा रहा है। ऑडियन्स फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रही है। वहीं महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के केस का राजकुमार और जाह्नवी की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा है। साथ ही अभी भी कई राज्यों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर खुल रहे हैं। इसका भी काफी असर पड़ा है।
ये है फिल्म की कहानी

रूही की कहानी एक चुड़ैल की है जिसकी शादी वाले घर पर नजर रहती है। जैसे ही दुल्हे सो जाता है वह दुल्हन को अपने साथ ले जाती है। इस चुड़ैल को भगाने की जिम्मेदारी राजकुमार राव और वरुण शर्मा लेते हैं। दोनों जाह्नवी को किडनैप कर लेते हैं और उसके अंदर से चुड़ैल भगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इन सभी के बीच लगता है हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का। रूही राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। ‘स्त्री’ में राजकुमार राव ही लीड रोल में हमें नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखाई दी थीं। दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। जहां इस फिल्म को सिनेमा से ज्यादा टीवी पर पसंद किया गया। रूही को हार्दिक मेहता ने निर्देशित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar