महाराष्ट्र: काबू नहीं हो पा रहा कोरोना, औरंगाबाद में फुल-लॉकडाउन लगाया गया

 


औरंगाबाद। कोरोना-वैक्सीनेशन के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रण से बाहर है। काफी राज्यों में रिकवरी रेट 95 पर्सेंट से उूपर जा चुकी है, लेकिन महाराष्ट्र नए मरीजों के मामले में अभी भी टॉप पर बना हुआ है। अब यहां औरंगाबाद में वीकेंड पर पूरी तरह लॉकडाउन लगाया गया है। न्यूज एजेंसी ने औरंगाबाद की तस्वीरें जारी कीं। जिनमें देखा जा सकता है कि, मकान-दुकानों पर लॉक लगे गए हैं। लोगों को बाहर न निकलने के लिए कहा जा रहा है। जगह-जगह पुलिस का पहरा है। प्रशा​सनिक अधिकारी ने कहा कि, करोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां ऐसा किया गया है।

साल में पहली बार 1 दिन में 15 हजार से ज्यादा मरीज

महाराष्ट्र में कोरोना किस कदर फैल रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां एक दिन में 15 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज पाए गए। रिपोर्ट में बताया गया कि, इस साल यह पहली बार है, जब 12 मार्च को यहां 15,817 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा एक ही दिन में यहां महामारी की वजह से 56 लोगों ने अपनी जानें भी गंवाई है। कुल केसों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 22,82,191 मरीज पाए जा चुके हैं। जिनमें से 52,723 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। हालांकि, 21,17,744 लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं।


राज्य में अब तक पौने 2 करोड़ कोरोना टेस्ट

महाराष्ट्र में अब तक लोगों के 1,73,10,586 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। यहां अभी भी 1,10,485 सक्रिय मरीज हैं। महाराष्ट्र की आबादी 12,21,53,000 करोड़ है। हर 10 लाख लोगों पर यहां 18,683.1 को कोरोना हुआ। एक्टिव रेटियो का पैमाना 4.8% रहा। वहीं, रिकवरी रेट 92.8% है। मृत्युदर 2.3% है। महाराष्ट्र ही वह राज्य है, जहां देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar