दमोह-जबलपुर के बीच भीषण हादसा, सत्तर के घायल होने की ख़बर, बस-ट्रॉले में टक्कर



 दमोह। जबलपुर स्टेट हाइवे पर गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब जबेरा की विदारी की घाटी पर एक और ट्राले की भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बस में सवार करीब 70 यात्रियों के घायल होने की ख़बर है। यह बस राधा ट्रेवल्स की बताई जाती है जो दमोह से जबलपुर की ओर जा रही थी वहीं ट्राला जबलपुर से दमोह की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब ग्यारह बजे विदारी घाटी की मोड़ यह हादसा हो गया। मौके पर दमोह प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग पहुंच गए। इस बीच पुलिस को भी खबर मिल चुकी थी लिहाज़ा कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों में 25 को ज्यादा चोट आई है जिसके बाद उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा करीब चालीस यात्रियों को जबेरा के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जबेरा टीआई कमलेश तिवारी  पहुंच गए। उनके साथ मौजूद  पुलिस बल ने बस में सवार यात्रियों को  बाहर निकाला वहीं ट्राला में फंसे चालक व क्लिनर को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। इस सड़क हादसे के बाद दमोह- जबलपुर स्टेट हाइवे पर जाम की स्तिथि बन गई।  हादसा इतना खतरनाक था कि ट्राले के परखच्चे उड़ गए। प्रशासन ने अस्पताल में इलाज के लिए मुकम्मल सुविधाए करने को कहा है। हादसे के बाद यात्रियों के परिजन लगातार मौके पर पहुंच रहे थे। इस दौरान कई लोग अपने लोगों को खोजते नजर आए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar