दर्दनाक हादसा: बच्ची ने बस की खिड़की से सिर बाहर निकाला, तो सामने से आ रहे ट्रक ने धड़ से अलग कर दिया

 


 मध्य प्रदेश के इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर दुर्घटना में 11 वर्षीय लड़की तमन्ना की गर्दन कट गई। घटना देशगांव पोस्ट के रोशिया फाटे के पास हुई। बस में बैठी लड़की ने खिड़की से उल्टी करने के लिए अपनी गर्दन बाहर निकाल ली । इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसका सिर कट गया। जिसके बाद लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इंदौर में दर्दनाक हादसा ।

लड़की का सिर धड़ से अलग होकर सड़क पर गिर गया

देशगांव चौकी प्रभारी रमेश गवाले ने बताया कि प्रभात सर्विस की बस सुबह करीब 8 बजे खंडवा से निकली और सुबह करीब 9 बजे रोशिया फाटा से पहले कश्मीरी नाले पर पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रक ने बस को नाले पर पार करना शुरू कर दिया। इसी बीच वह बस से रगड़ता हुआ निकल गया। इस दौरान, बस में ड्राइवर की सीट के पीछे बैठी तमन्ना ने अपनी गर्दन खिड़की से बाहर निकाली हुई थी, जो बस और ट्रक के बीच में आ गई। इसके कारण लड़की का सिर धड़ से अलग होकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

तमन्ना शादी में जा रही थीं

तमन्ना की चाची ने बताया कि लड़की खाला की शादी में अपनी मां और बड़ी बहन के साथ बड़वाह जा रही थी। उन्होंने बताया कि तमन्ना को साइकिल चलाने का शौक था। उसका परिवार खंडवा की बंगाली कॉलोनी की गली नंबर -3 में रहता है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। तमन्ना के पिता हैदर कृषि उपज बाजार में हम्माली करते हैं और मां लोगों के घरों में झाड़ू-पोंछा करती हैं।

पिता तमन्ना को अधिकारी बनाना चाहते थे

परिवार के मुताबिक, तमन्ना और उसकी बहन रुबीना एक साथ स्कूल जाते थे। तमन्ना परदेशीपुरा के पनी ऑफिस स्कूल में कक्षा छह में पढ़ रही थी। यह केवल दो ही बहनें थीं जो इलाके में स्कूल जाती थीं, बाकी लड़कियाँ मदरसे में पढ़ती थीं। तमन्ना के पिता उसे पढ़-लिखकर अधिकारी बनाना चाहते थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar