MP की महिला ने राष्ट्रपति से की हेलीकॉप्टर की मांग, उड़ाने के लिए लाइसेंस भी मांगा

 


मंदसौर (गरोठ)। गरोठ तहसील के आगर गांव की एक महिला किसान ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए लोन देने और उसे चलाने के लिए लाइसेंस देने की मांग की है। बसंती बाई नाम की महिला को हेलीकॉप्टर खरीदकर कोई सैर-सपाटा नही करना है, बल्कि उसका दर्द ये है कि उसके खेत पर जाने का रास्ता दबंगो ने बन्द कर दिया है। महिला ने खेत का रास्ता खुलवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के कई चक्कर काटे, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। आखिरकार महिला को महामहिम को इस तरह का पत्र लिखना पड़ा।



रास्ते में खोद दी गई खाई

हाथों में महामहिम राष्ट्रपति कोविंद के नाम का पत्र दिखा रही महिला मध्यप्रदेश के मन्दसौर जिले के गरोठ तहसील के आगर गांव की रहने वाली हैं। महामहिम कोविंद को लिखे पत्र में महिला किसान बसंती बाई लौहार ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा है कि गांव में मेरी 0.41 हेक्टेयर याने केवल दो बीघा रकबे की छोटी सी जमीन है, जिस पर उपजे अनाज से मेरा परिवार चलाने में थोड़ा सहयोग मिल जाता है, लेकिन पिछले बहुत समय से मेरे खेत पर जाने के रास्ते को गांव के दबंग परमानंद पाटीदार और उसके बेटे लवकुश पाटीदार ने बन्द कर दिया है। खेत पर जाने के रास्ते में खाई खोद दी गई है, जिसके कारण खेत पर जाना ही मुश्किल हो रहा है और खेती भी नही कर पा रही हूं।

सरकारी दफ्तरों के लगाए कई चक्कर

खेत पर जाने के रास्ते को खोलने के लिए मैंने कई अधिकारियों के चक्कर काट लिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, कृपया मुझे हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाए साथ ही हेलीकॉप्टर चलाने का लाइसेंस भी दिया जाए ताकि मैं मेरे खेत पर जा सकूं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar