बड़ी खबर: एक बार फिर उत्तराखंड में टूट सकता है ग्लेशियर, ये होगा मुख्य केंद्र


 

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद भारी नुकसान हुआ। जिसके बाद अभी भी पूरे उत्तराखंड में अलर्ट जारी है। इसी बीच अब एक नई चेतावनी जारी कर दी है। पर्यावरण के जानकारों ने एक और ग्लेशियर के टूटने के संकेत दिए हैं।

जानकारों का कहना है कि उत्तराखंड में ही ये ग्लेशियर टूट सकता है। साथ ही अगर ये ग्लेशियर टूटता है तो इससे और भी ज्यादा भारी नुकसान होगा। पर्यावरणविदों ने जानकारी दी है कि नंदाकिनी नदी के किनारे बने शिलासमुद्र ग्लेशियर में कई दरारें आ गई हैं। ऐसे में अगर ये ग्लेशियर टूट जाता है, तो इससे भी ज्यादा नुकसान का अनुमान है।

नंदाकिनी नदी के किनारे स्थित शिलासमुद्र ग्लेशिय के टूटने के बाद चमोली से लेकर हरिद्वार तक तबाही मच सकती है। ऐसे में पर्यावरण के जानकारों ने केंद्र और राज्य सरकार को आगाह किया है। अब ये ग्लेशियर वैज्ञानिकों की निगरानी में आ गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि चमोली जिला ग्लेशियर से घिरा हुआ है। ऐसे में ग्लेशियर टूटने के बाद नंदप्रयाग, सितेल, कनोल, घाट और कनोल से लेकर हरिद्वार तक तबाही मच सकती है। फिलहाल, अभी चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद लापता लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar