कई बीमारियों को दूर करता है जीरे का पानी, खाली पेट पीने से होते हैं बेजोड़ फायदे

 


आजकल हर कोई अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं. हर किसी के मन में बस एक ही इच्छा होती है कि बस जल्दी से जल्दी उनका वजन कम हो जाए और पैसे भी ना लगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपना बढ़ता हुआ वजन में कंट्रोल कर सकते हैं.

जी हां आप अपनी किचन में मौजूद जीरे का इस्तेमाल करके अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं. इसके लिए आपको जीरे का पानी बनाकर पीना है. जिसका पानी बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए आप एक ग्लास में पानी ले उसमे दो चम्मच जीरा डालकर उसे 10 मिनट तक उबाल लें.इसके बाद इसे गैस से उताकर ठंडा कर लें. इसके बाद इसे पिएं. जीरा का पानी पीने से बढ़ते वजन में कंट्रोल होता है.

इसी के साथ जीरे के पानी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं और ये डाइजेशन के लिए बहुत लाभदायक होता है. इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है. साथ ही उल्टी-दस्त, मॉर्निंग सिकनेस, गैस और कॉन्स्टिपेशन से राहत मिलती है. इसके अलावा जीरे के पानी से शरीर में ऐसे इंजाइम बनते हैं जो कार्बोहाइड्रेट , फैट और ग्लूकोस को तोड़कर पचाने में सहायक होते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar