पैरों की ऊँगली में छिपा है किस्मत का राज, जानें कैसा होगा आपका भाग्य



 ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति का भाग्य जानने के बहुत से तरीके बताए गए हैं। कुछ लोग अपना भविष्य जानने के लिए जन्मकुंडली दिखवाते हैं तो कुछ टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों और बनावट के आधार पर उसके भाग्य और आने वाले समय के बारे में जाना जा सकता है। पैरों की ऊँगली की बनावट से व्यक्ति के भाग्य और उसके व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपके पैरों की उँगलियों की बनावट से आपके बारे में क्या पता चलता है -


जिन लोगों के पैर के अँगूठे के अलावा बाकी सारी उंगलियां बराबर हों और अंगूठा सबसे लंबा हो, वे कलाप्रेमी होती हैं। ऐसे लोग आकर्षक पर्सनालिटी के होते हैं। इसके अलावा इन लोगों में जिज्ञासा बहुत होती है यानी ये लोग हर चीज़ में खोज-बीन और रिसर्च करते हैं। ऐसे लोग शांत स्वभाव के होते हैं।  

जिन लोगों के पैर में अंगूठे और उसके बगल वाली उंगली यदि बराबर हो, ऐसे लोग बहुत रोबीले स्वभाव के होते हैं। इन्हें दूसरों पर प्रभाव दिखाने की आदत होती है। ऐसा लोगों में लीडरशिप के गुण होते हैं। ये लोग दूसरों से अपनी बात मनवाने का गुण बेहतर तरीके से जानते हैं। ऐसे लोग मन में जो ठानते हैं उसे पूरा भी करते हैं। हालंकि, कई बार ये लोग अपनी जिद्द को पूरा करने में खुद को भी हानि पहुंचा लेते हैं।

जिन लोगों के अंगूठे के बगल वाली उंगली एक समान लंबाई की होती है ऐसे लोग बहुत पैसेवाले होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों को अपने जीवनसाथी और करीबी लोगों का सहयोग भी मिलता है। 

जिन लोगों का अंगूठा और उसके बगल वाली दोनों उँगलियाँ समान लम्बाई की हों, ऐसे लोग बहुत शांत स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत के  बल पर सफलता हासिल करते हैं। इन्हें लड़ाई-झगड़ा पसंद नहीं होता है। 

जिन लोगों के पैर का अंगूठा और सभी उँगलियों की लंबाई समान होती है, ऐसे लोग बहुत फेमस होते हैं। ये लोग जीवन में काफी दौलत-शौहरत कमाते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में किसी चीज़ की कमी नहीं होती है। 

जिन लोगों के पैर के अंगूठे के बगल वाली उँगलियाँ बाकी सभी उँगलियों से लंबी हो, ऐसे लोग खाली बैठना पसंद नहीं करते हैं। ये लोग किसी ना किसी काम में बिजी रहना पसंद करते हैं।   

जिन लोगों के पैर में उँगलियाँ, अंगूठे से घटते क्रम में हो तो ऐसे लोग दूसरे लोगों पर अपना प्रभाव डालते हैं। ये लोग अपनी ही बात को सही मानते हैं और दूसरों की बात की तरफ ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं। यही कारण है कि इन लोगों के गृहस्थ जीवन में कलह होती रहती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar