Republic Day 2021 Live Updates: भारत के लिए आज का दिन काफी अहम है। देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सेना के जवान आज राजपथ पर ऐतिहासिक परेड निकलेगी। वही दुनिया को भारत अपनी ताकत का एहसास कराएगा। गणतंत्र दिवस परेड इस बार कई मायनों में महत्वपूर्ण होने वाली है। सेना के जवानों के साथ-साथ आज किसान भी ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।
Live Updates
पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गणतंत्र दिवस की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।
राजपथ पर पहुंचे दर्शक
अब से कुछ ही देर में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड शुरू होने वाली है। दर्शकों का इंडिया गेट पहुंचना शुरू हो गया है। इस बार राजपथ पर जो दर्शक आ रहे हैं, उन्हें कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करना होगा। यही कारण है कि दर्शक दीर्घा में भी लोगों के बीच में दूरी रखी गई है।
इस बार नहीं होगा कोई चीफ गेस्ट
इस बार कोरोना वायरस के चलते परेड की सूरत बदली-बदली नजर आएगी। 10 बजे से राजपथ पर गणतंत्र दिवस का परेड भी शुरू हो जाएगी। देश 55 साल में ऐसा पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हो रहा है। इससे पहले भारत में 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ था।