आज का राशिफल (29 जनवरी 2021)



 मेष (ARIES) : राजकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत हो सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ विरोधी आपके खिलाफ मानहानि का षड्यंत्र रच सकते हैं, अतः सावधान रहें। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृष (TAURUS) : विद्यार्थी वर्ग को अनुसंधान संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। किसी ऐतिहासिक स्थल पर भ्रमण कर सकते हैं। वाह​नादि चलाते समय सावधानी बरतें। शाम के समय किसी सगे-संबंधी के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। धन लाभ के शुभ योग हैं। परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कर्क (CANCER) : प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आगामी समय में सफलता के योग बन सकते हैं। गृहणियां कार्यभार की अधिकता से परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें बात को बढ़ावा न दें।

सिंह (LEO) : अपनी व्यक्तिगत समस्या से निजात पाने के लिए किसी ज्योतिषि के पास जा सकते हैं जो लाभदायक साबित होगा। साहित्य एवं लेखन कार्य से जुड़े व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ेगी। अपनी वाणी एवं रचना कौशल से लोगों को प्रभावित करेंगे। विरोधियों से सावधान रहें।

कन्या (VIRGO) : विवाहित पुरुषों को ससुराल पक्ष से कुछ वैचारिक मतभेद होने की आशंका बन सकती है। संपत्ति संबंधी कोट-कचहरी का मामला अभी लंबित रहेगा, किन्तु जीत आपके पक्ष में ही रहेगी। माता-पिता से लगाव बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

तुला (LIBRA) : मन आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के नकारात्मक व्यवहार से मन दुखी रहेगा। पत्नी का भावात्मक सहयोग प्राप्त होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक (SCORPIO) : विश्वव्यापी गम्भीर बीमारी से बचने के लिए सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें क्योंकि शारीरिक कष्ट मिलने की संभावना बनी हुई है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच संबंध मधुर रहेंगे। शाम के समय किसी डिनर पार्टी में जा सकते हैं।

धनु (SAGITTARIUS) : नई बिल्डिंग निर्माण का कार्य आरम्भ करा सकते हैं। महत्वपूर्ण कागजातों को सुरक्षित रखें। कुछ अवरोध की स्थितियां बन सकती हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति को अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है।

मकर (CAPRICORN) : अध्ययनरत युवा सोशल मीडिया एवं मित्रों की गपशपबाजी में समय व्यर्थ न गवाएं आगामी परीक्षा में सफलता के योग बने हैं। पति-पत्नी व्यवस्था के कारण एक-दूसरे के साथ अधिक समय नहीं दे पाएंगे। अतः मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

कुम्भ (AQUARIUS) : दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। कार्य के सिलसिले में किसी मित्र के साथ बाहरी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। शाम के समय अनुकूल परिणाम दिखेंगे। शारीरिक रोग से पीड़ित व्यक्ति उचित खान-पान पर विशेष ध्यान दें, योग-व्यायाम करते रहें।

मीन (PISCES) : कार्यक्षेत्र में कुछ करीबी व्यक्तियों के हस्तक्षेप से कर्मचारियों के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकता है। अतः उनकी गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। घर के बड़े बुजुर्ग के अनुशासन व देखरेख में घर की व्यवस्था उचित रूप से बनी रहेगी। सेहत का

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar