जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही
👉ड्रग माफिया राजेश सोनकर जिसके विरूद्ध नशे के कारोबार के 30 अपराध पंजीबद्ध है, के द्वारा लगभग 1 करोड़ की 1 हजार वर्ग फुट भूमि पर 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित की हुई 4 अवैध दुकानों को किया गया जमींदोज
म0प्र0 शासन द्वारा भू-मफिया राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 20.12.2020 को कलेक्टर जबलपुर श्री कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में थाना बेलबाग अंतर्गत ब्यौहारबाग वन विभाग आफिस के बाजू में रहने वाले राजेश सोनकर पिता श्यामलाल सोनकर उम्र 40 वर्ष के द्वारा तहसील चैक के पास मेन रोड के किनारे शासकीय भूमि लगभग 1000 वर्ग फुट जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये है पर अवैध कब्जा कर नगर निगम कि बिना अनुमति के 4 दुकाने लगभग 50 लाख रुपये की लागत से अवैध रूप से निर्मित की गई थी को आज पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की मौजूदगी में जमीदोज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राजेश सोनकर निवासी ब्यौहारबाग थाना बेलबाग के विरूद्ध थाना बेलबाग में 30 अपराध आवकारी एवं सट्टा आदि के पंजीबद्ध हैं।
विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर. डी. भारद्वाज उप पुलिस अधीक्षक श्री सचिन धुर्वे, तहसीलदार श्रीमति स्वाती सूर्या, थाना प्रभारी ओमती श्री एस पी एस बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली श्री अनिल गुप्ता, थाना प्रभारी मदन महल श्री नीरज वर्मा, थाना प्रभारी सिविल लाइन उनि धीरज कुमार राज, टूआइसी बेलबाग, चैकी प्रभारी धनवंतरी नगर, थाना बल के साथ एवं रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी अतिरिक्त बल के साथ तथा अतिक्रमण दस्ता प्रभारी श्री सागर बोरकर नगर निगम के अतिक्रमण अमला के साथ मौजूद थे।
