🔴 BREAKING NEWS
Loading...

हजारों सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों को नए साल का तोहफा, अब मिलेगा इस योजना का लाभ

 


नए साल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बहुत राहत मिलने वाली है। इस क्रम में हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत नए साल में नई योजना का लाभ मिलना शुरू होगा। सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कैबिनेट बैठक में यह घोषणा की है। अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को कैशलैस हेल्थ स्कीम की सुविधा दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से यहां करीब 18 लाख परिवारों को सीधा फायदा होगा। मालूम हो कि अभी तक जो व्यवस्था बनी हुई है, उसके अनुसार केवल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के उपचार का व्यय ही सरकार वहन करती थी। अब नई व्यवस्था में पेंशनर्स को भी लाभ के दायरे में लाया गया है। उनके आश्रितों को भी पात्रता होगी। इसके साथ ही व्यय की ऊपरी सीमा को भी समाप्त कर दिया गया है। मौजूदा नियम के अनुसार सरकार 5 लाख रुपए तक की राशि का भुगतान करती है। अब यह सीमा भी खत्म हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar