🔴 BREAKING NEWS
Loading...

32 ड्रमों में 6400 लीटर लाहन किया आग के हवाले....चारों और धुआं ही धुआं...और शराब माफिया में दहशत...पढ़ें क्या है पूरा मामला

 गधेरी के जंगल में कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर खमरिया पुलिस की दबिश,  कच्ची शराब बनाने हेतु 32 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 6400 लीटर लाहन किया गया नष्ट

 



            पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

               आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक उत्तर श्री अगम जैन (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री इसरार मंसूरी के मार्ग निर्देशन मे थाना प्रभारी खमरिया, उप निरीक्षक सुश्री निरूपा पाण्डे के नेतृत्व में गठित टीम को गधेरी के जंगल में दबिश देते हुये 32 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 6400 लीटर लाहन नष्ट किया गया है।


                थाना खमरिया अंतर्गत ग्राम गधेरी से लगभग 2 कि.मी. अंदर जंगल में अवैध शराब उतारे जाने की विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी, पुलिस को देखकर शराब बनाने वाले जंगल में  भागने  में सफल हो गये, मौके पर 2 बडे गंज, भट्टी, स्टील की थाली एवं पाईप तथा आसपास झाड़ियों में 32  ड्रमों में लगभग 6400 लीटर लाहन भरा हुआ मिला, ड्रमों में भरा 6400 लीटर लाहन जिससे लगभग 2500 लीटर शराब बनायी जाती को मौके पर ही पुलिस टीम के द्वारा नष्ट किया गया है।  


 उल्लेखनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खमरिया उप निरीक्षक निरूपा पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल, आरक्षक तिलक, अनिरूद्ध, शिव प्रसाद, आशीष यादव, नीलकंठ पटेल, अनिरूद्ध बघेल, की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar