🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सर्दियों में नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द

 


सर्दियों में आम तौर पर होने वोले जोड़ों के दर्द में लहसुन राहत देता है। आम तौर पर जोड़ों में होने वाला दर्द बड़ी उम्र में होता है। इसमें व्यक्ति का उठना बैठना कठिन हो जाता है। ऐसे में लहसुन के साथ दूध पीना लाभकरी रहेगा। दूध और लहसुन का एकसाथ सेवन थोड़ा अजीब जरुरी लगता है पर इसके लाभ जानकर आप इसका सेवन शुरु कर देंगे। सर्दी-जुकाम होने पर दूध में लहसुन मिलाकर पीना फायदा पहुंचाता है। इसके अलावा इसका सेवन बलगम की शिकायत को दूर करने में भी मदद करता है।

जो लोग सायटिका के दर्द से परेशान रहते हैं उनके लिए लहसुन वाला दूध बहुत किसी वरदान से कम नहीं होता। सायटिका में पेशेंट को कमर से लेकर पैरों की नसों में बहुत तेज दर्द होता है और लहसुन वाला दूध इसमें राहत दिलाने में मदद करता है। 
बच्चे के जन्म के बाद मां को लहसुन वाला दूध पिलाना काफी अच्छा होता है, क्योंकि इससे स्तनपान में होने वाली मुश्किल नहीं होती और दूध का तेजी से निर्माण भी होता है।लहसुन वाला दूध पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है। लहसुन में पाए जाने वाले तत्व पेट की हर तरह की समस्याओं को ठीक रखने में मददगार होते हैं। निमोनिया की शिकायत में भी राहत पाने के लिए लहसुन वाले दूध का सेवन करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar