1.स्नान करना - विष्णु पुराण के अनुसार किसी भी स्त्री-पुरुष को अधिक देर तक स्नान नहीं करना चाहिए। ज्यादा देर तक स्नान करने से मनुष्य को स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियां हो सकती है। जैसे कि सर्दी या जुखाम। विष्णु पुराण के अनुसार मनुष्य को सूर्योदय से पहले ही स्नान करना चाहिए और स्नान के पश्चात सूर्य देव को नमस्कार करना चाहिए।

2.ज्यादा देर तक सोना - दोस्तों विष्णु पुराण के अनुसार जिस घर की महिलाएं ज्यादा देर तक सोती है। उस घर में देवी लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती। जो महिलाएं सुबह जल्दी उठकर घर की साफ सफाई करती है ऐसे घर में नकारात्मकता कभी प्रवेश नहीं करती। साथ ही ऐसे घरों में सदैव देवी देवताओं का वास होता है। अगर महिलाएं ज्यादा देर तक सोती हैं तो यह शुभ नहीं माना जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता। ज्यादा देर तक सोने से व्यक्ति आलसी बनने लगता है।

3.जागना - विष्णु पुराण के अनुसार व्यक्ति को भी अधिक देर तक नहीं जागना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो यह उसके लिए अच्छा नहीं होता। ज्यादा देर तक सोने वाले व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता। साथ ही ज्यादा देर तक जागने से जल्दी नहीं उठ पाता। ऐसे लोग के साथ आलसी बनने लगते हैं और भविष्य में कई परेशानियों का सामना करते हैं। किसी भी मनुष्य को ज्यादा देर तक नहीं जागना चाहिए।

4.काम क्रीड़ा - विष्णु पुराण के अनुसार किसी भी स्त्री-पुरुष को ज्यादा देर काम क्रिया नहीं करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार इसे शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। साथ ही काम क्रीडा करने के बाद स्नान करना अनिवार्य है। काम क्रिया करने के बाद स्त्री पुरुष को पूजा पाठ भी नहीं करनी चाहिए। काम क्रिया के बाद पति-पत्नी दोनों अपवित्र हो जाते हैं। इसलिए काम क्रिया के बाद स्नान करने के बाद ही पूजा-पाठ करें।

5.व्यायाम - नियमित व्यायाम करना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। रोज़ाना व्यायाम करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। लेकिन विष्णु पुराण के अनुसार मनुष्य को व्यायाम भी अधिक देर तक नहीं करना चाहिए। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो अधिक देर तक व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता।