नए साल में बदला फोन करने का यह तरीका, जानें TRAI ने क्या किया बदलाव

 


नई दिल्ली: लैंडलाइन (Landline) से मोबाइल फोन (Mobile) पर डायल (Dial) करने के लिए नए साल (New Year 2021) से नियम बदल दिए गए हैं। अब आपको सालों पहले की तरह अपने लैंडलाइन से मोबाइल पर कोई भी नंबर डायल करने के लिए जीरो डायल करना अनिवार्य होगा। अगर आपने अपने नंबर के पहले जीरो नहीं लगाया तो संबंधित व्यक्ति को आप कॉल नहीं लगा पाएंगे।

यानी आप यह समझ लें कि 1 जनवरी 2021 से लैंडलाइन से मोबाइल नंबर पर फोन करने का तरीका बदलने वाला हैै। अब आप पहले की तरह सीधे नंबर डायल करके संबंधित व्यक्ति से बात नहीं कर पाएंगे। नए साल में लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करने से पहले आपको जीरो लगाना जरूरी होगा। बिना जीरो लगाए आपका नंबर नहीं मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने