जब कलेक्टर ने गोबर निर्मित इकोफ्रेंडली दीया और अगरबत्ती खरीदा..



अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये वोकल फॉर लोकल के मंत्र का अनुसरण करते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने दीपावली के त्यौहार के लिए आज स्व-सहायता समूहों द्वारा गाय के गोबर से निर्मित इको फ्रेंडली दीये और अगरबत्ती खरीदी।



कलेक्टर श्री शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वर्तिका आउटलेट में प्रदर्शित मुठिया बाबा स्व-सहायता समूह ग्राम सलैया की सचिव शीला चौधरी और मयूरी स्व-सहायता समूह देवरी पटपरा की सदस्य गीता लोधी से दो पैकेट गाय के गोबर से बने दीये और दो पैकेट अगरबत्ती खरीदा। श्री शर्मा ने समूह की महिला सदस्यों द्वारा निर्मित दीयों और अगरबत्तियों की तारीफ की और कहा इस कार्य से गांव की अधिक से अधिक महिलाओं को जोडें।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि गोबर से बने दीये जलाने से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता और धार्मिक नजरिये से भी यह शुभ है तथा इससे दीया जलाने की परंपराओं का पालन भी होता है। श्री शर्मा ने कहा हमें अपने यहां बने लोकल सामानों पर न केवल गर्व करना होगा, बल्कि उत्पादों की तारीफ कर उनकी मार्केटिंग भी करनी होगी। तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि अब हम लोकल के लिए वोकल बनें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar