Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का है महत्व, राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान

 


कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। कोरोना वायरस महामारी के कारण ऐसे समय में घर में ही गंगाजल मिलाकर स्नान करना उत्तम है। इस दिन दान का भी बहुत महत्व है। कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने का हजारों गुणा फल मिलता है। इसलिए इस दिन गरीबों को गर्म कपड़ों, गर्म चीजों का दान किया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए दान से विष्णु भगवान की विशेष कृपा मिलती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि राशिअनुसार आपको किन चीजों का दान करना चाहिए: 

मेष-गुड़ का दान 
वृष- गर्म कपड़ों का दान 
मिथुन-मूंग की दाल का दान
कर्क-चावलों का दान 
सिंह-गेहूं का दान 

कन्या-हरे रंग का चारा 
तुला भोजन का दान
वृश्चिकृ- गुड़ और चना का दान
धनु-गर्म खाने की चीजें, जैसे बाजरा,
मकर-कंबल का दान 
कुंभ-काली उड़द की दाल 
मीन- हल्दी और बेसन की मिठाई का दान 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने