नरसिंहपुर: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रैक्टर की टक्कर से घर की कच्ची दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। और बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पूरा मामला गाडरवारा तहसील के पलोहाबड़ा थाना क्षेत्र के धोखेड़ा गांव का है। जहां मकान के पास गांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान वहां से निकल रहे एक ट्रैक्टर ने मकान की कच्ची दीवार पर टक्कर मार दी। जिसके बाद कच्ची दीवार गिर गई। और वहां खेल रहे चार बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया और आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां तीन बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।
इस मामले की सूचना मिलने पर गाडरवारा विधायक सुनीता पटेल अस्पताल पहुंची और मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की तरफ से मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
