सुबह-सुबह गर्म चाय पीने वाले हो जाएं सावधान, कैंसर से जा सकती है आपकी जान

 


Health Care Tips: चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जो लगभग सभी लोगों के दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है. सुबह उठते ही हम सबसे पहले गर्म चाय ढूंढते हैं. अधिकत्तर लोगों को गर्म चाय पीने का शौक होता है. अगर आप भी गर्म चाय पीने के शौकीन हैं तो अभी से सावधान हो जाइए. गर्म चाय आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है.

रिसर्च के मुताबिक, गर्म चाय पीने वाले लोगों के साथ कैंसर की समस्या पैदा हो सकती है. गर्म चाय या गर्म कॉफी पीने से इसोफेगल यानी खाने की नली का कैंसर होने का खतरा रहता है. इस कैंसर से लोगों की जान भी जा सकती है. हर दिन नियमित रूप से 75 डिग्री सेल्सियल या इससे ज्यादा गर्म चाय पीने वालों में इसोफेगल कैंसर का खतरा दोगुना होता है.

अगर आप भी गर्म चाय पीने के शौकिन हैं तो ये खबर यकीनन आपके सेहत के हिसाब से बहुत सही है. रिसर्च के मुताबिक, भले ही रोजाना गर्म चाय पीने वालों का दिमाग चाय न पीने वाले लोगों की अपेक्षा ज्यादा तंदुरुस्त रहता है. लेकिन अक्सर गर्म चाय पीना आपके सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है. सिंगापुर में एक रिसर्च के अनुसार, दिमाग के प्रत्येक हिस्से का व्यवस्थित रहना स्वस्थ संज्ञानात्मक क्रिया यानी कि दिमाग की प्रतिक्रिया से जुड़ा होता है.

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के असिस्टेंट प्रोफेसर की अगुवाई में शोध किया गया. इसमें गर्म चाय के परिणामों और दुष्परिणामों तक पहुंचने के लिए 36 उम्रदराज लोगों के न्यूरोइमेजिंग डाटा को खंगाला गया. ये रिसर्च तीन साल के बीच 60 साल और उससे ज्यादा वर्ष वाले 36 बुजुर्गों पर किया गया जिसमें उनकी सेहत संबंधी डाटा जुटाया गया.

रिसर्च के रिजल्ट में कहा गया कि दिमाग के ढांचे पर चाय पीने से सकारात्मक योगदान पड़ता है. इससे साफ जाहिर होता है कि प्रत्येक रूप से चाय पीना दीमागी तंत्र में उम्र के कारण आने वाली गिरावट से भी बचाता है. 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने