1 December 2020 New Rules: कल यानी 1 दिसंबर 2020 से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलुओं के नियम बदलने वाले हैं जिनका सीधे तौर पर आपकी जिंदगी और जेब दोनों पर असर पड़ेगा. कल से गैस सिलेंडर प्राइस से लेकर नई ट्रेनों के शुरू होने तक काफी कुछ बदलने वाला है तो आइए जानते हैं को कल से हमें क्या नए परिवर्तन देखने को मिलेंग
Real Time Gross Settlement (RTGS) Rules: 1 दिसंबर 2020 से आपको आरटीजीएस के तहत 24 घंटे पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिल जाएगी. यह सुविधा सप्ताह के सातों दिन मिलेगी. इससे पहले आरटीजीएस की सुविधा महीनें के दूसरे और चौथे सप्ताह में बंद रहती थी और यह एक सप्ताह में सिर्फ 5 दिन ही उपलब्ध थी. अभी तक आप आरटीजीएस के द्वारा सुबह के 7 बजे से शाम 6 बजे तक ही पैसे ट्रांसफर कर सकते थे लेकिन अब कल से आप सातों दिन 24 घंटे 2 लाख से कम अमाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं.
Indian Railway will Run New Trains From Tomorrow: कोरोना संकट के दौर में भारतीय रेलवे काफी मददगार साबित हुआ. चाहे सामान के ट्रांसपोर्टेशन की बात हो या फिर प्रवासी मजदूरों को अपने घर पहुंचानें का संकट हो, हर समय रेलवे ने बखूबी बदलाव किया है. त्यौहारों का सीजन हो या फिर परीक्षाओं का समय हो रेलवे ने जरूरत के हिसाब से स्पेशल ट्रेन चलाई हैं लेकिन अब जब कोरोना का संकट कम हो रहा है तो रेलवे धीरे धीरे ट्रेनों को सामान्य तौर पर चलाने की कोशिश कर रहा है ऐसे में रेलवे अब कल यानी 1 दिसंबर से कुल ट्रेनों को लॉकडाउन की पहली वाली स्थित पर चलाने जा रहा है. इसमें झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल जैसे ट्रेनों को सामान्य श्रेणी के तहत चलाया जा रहा है. पुणे-जम्मूतवी पुणे झेलम स्पेशल और मुम्बई फिरोजपुर पंजाब मेल स्पेशल रोजाना चलेगी.
LPG Cylinder New Price: एक दिसंबर 2020 से रसोई गैस के दाम भी बदलने वाले हैं. बता दें कि सरकार हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम निर्धारित करती है. पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल डीजिल के दाम में तेजी से बदलाव हुआ है तो माना जा रहा है कि इस बार गैस सिलेंडरों के दामों में बदलाव होगा.
Will be able to change the premium: एक दिसंबर से एक बड़ा बदलाव बीमा प्रीमियम को लेकर होने वाला है. महामारी के समय कई लोगों ने इंश्योरेंस लिया, लेकिन प्रीमियम को लेकर कई तरह की उनकी चिंताएं हैं. अब 5 साल के बाद बीमाधारक प्रीमियम की रकम को 50 परसेंट तक घटा सकते हैं. यानि आधे किस्त के साथ भी बीमा पॉलिसी को जारी रख पाएगा.
