नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी से मरने वालों का आंकड़ा एक लाख 10 हजार के करीब पहुंच गया है। जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 72 लाख के करीब पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर जबकि मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर बना हुआ है। हालांकि, अक्टूबर में देश में कोरोना के केसों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे भी अहम बात ये है कि कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में सुधार हुआ है।
अब कोरोना से संक्रमित होने वालों से ज्यादा ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जहां 55,342 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं वहीं 77,760 मरीज ठीक हुए हैं। रिकवरी का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस भी कम हो रहे हैं। बीते 26 दिनों में इसमें 15% की गिरावट आई है। ये 16 सितंबर को 10.17 लाख के पीक पर थे, जो अब 8.38 लाख पर पहुंच गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट (Coronavirus Update) के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 71,75,881 है, जिसमें 1,09,856 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 8,38,729 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 62,27,296 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 55,342 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 760 लोगों की मौतें हुई।
18 अगस्त के बाद पहली बार 55 हज़ार के करीब मामले सामने आए हैं। 18 अगस्त को 55,079 नए मामले सामने आए थे। भारत में रिकवरी रेट 85 फीसदी हैं, यानी कि कुल संक्रमितों में से 62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में 8 लाख 38 हजार 729 से ज्यादा एक्टिव केस हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
देश में ऐसे खतरनाक होते जा रहा है कोरोना.
- पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के55,342 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 706 लोगों की मौतें हुई है।
-सोमवार को देश में कोरोना के 66,732 नए मामले सामने आए थे। जबकि 816 लोगों की मौतें हुई थी।
- रविवार को देश में कोरोना के 74,383 नए मामले सामने आए थे। जबकि 918 लोगों की मौतें हुई थी।
- शनिवार को देश में कोरोना के 73,272 नए मामले सामने आए थे। जबकि 926 लोगों की मौतें हुई थी।
- शुक्रवार को देश में कोरोना के 70,496 नए मामले सामने आए थे। जबकि 964 लोगों की मौतें हुई थी।
- गुरुवार को देश में कोरोना के 78,524 नए मामले सामने आए थे। जबकि 971 लोगों की मौतें हुई थी।
- बुधवार को देश में कोरोना के 72,049 नए मामले सामने आए थे। जबकि 884 लोगों की मौतें हुई थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रिकवरी रेट 86.78 प्रतिशत हो गया है, वहीं 11.68 फीसदी मरीज एक्टिव स्टेज में हैं। डेथ रेट 1.53 प्रतिशत पर बरकरार है तो अब पॉजिटिविटी रेट गिरकर 5.15 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,73,014 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 8.89 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।
देश में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ
इससे पहले कल यानी सोमवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 66,732 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 816 लोगों की मौतें हुई थी। रविवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 74,383 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 918 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं शनिवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 73,271 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 926 लोगों की मौतें हुई।
चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 3 करोड़ 68 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 10 लाख 76 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं।
इस बीच भारत दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। जबकि ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है। अमेरिका के बाद भारत विश्व का दूसरा देश बन गया है जहां कोरोन संक्रमितों की संख्या 71 लाख के आंकड़े को पार कर गया है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत और अमेरिका में अब 7 लाख से भी कम का अंतर बचा है।