Surya Rashi Parivartan 2020: 17 अक्टूबर को सूर्य का तुला राशि में होगा प्रवेश, वृष, सिंह, धनु और मकर राशिवालों के लिए खुशखबरी

 


शनिवार,17 अक्तूबर को ग्रहों के राजा सूर्य सुबह 7: 02 मिनट पर अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेंगे। शत्रु शुक्र की राशि तुला में सूर्य की सबसे कमजोर स्थिति होती है। तुला राशि में चित्रा, स्वाति और विशाखा नक्षत्र होते हैं। जहां चित्रा के स्वामी मंगल और विशाखा के स्वामी बृहस्पति सूर्य के मित्र हैं, वहीं स्वाति के स्वामी राहु से सूर्य का छत्तीस का आंकड़ा है, जिनकी कुंडली में सूर्य तुला राशि का है, उन्हें ‘आदित्यहृदय स्तोत्र’ का लगातार तीन बार सुबह पाठ करना चाहिए लाल या पीले कपड़े पहनकर। रोजाना संभव न हो, तो सप्तमी व रविवार को अवश्य स्तोत्र पाठ करें।


संक्रांति में स्नान-दान के साथ पितृ श्राद्ध भी करें। संभव हो तो आम,अमरूद, अशोक,बरगद,जामुन या बेल का पेड़ लगाएं। अब जानते हैं सूर्य के तुला राशि में जाने पर सभी बारह राशियों पर क्या होगा प्रभाव-


मेष: यात्रा में कष्ट की आशंका है। आय-प्रतिष्ठा में कमी संभव। वृष: बीमारी से मुक्ति संभव। शत्रु पराजित हो सकता है। प्रियजनों से मुलाकात। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता।
मिथुन: मानसिक तनाव में वृद्धि। बीमारी से सेहत खराब। प्रियजनों से वियोग। सृजनात्मकता में कमी।   
कर्क : सेहत खराब हो सकती है। कार्य में सफलता नहीं मिलने से तनाव संभव। वाहन संबंधी समस्या हो सकती है।   
सिंह: रुका हुआ धन मिलेगा। शत्रुओं पर विजय। परिवार में उत्सव संभव। पदोन्नति की संभावना है।
कन्या: अनावश्यक जिद से हानि। ठगे जाने की आशंका। फिजूल के कार्यों में धन खर्च। सुख में कमी।
तुला: धन व्यर्थ के कार्यों में लग सकता है। गुस्सा अधिक आने से कार्यस्थल और घर में तनाव। शारीरिक श्रम करना होगा। 
वृश्चिक: मानसिक भ्रम से तनाव। बीमारी के कारण सेहत को लेकर चिंता। मित्रों से सतर्क रहें। व्यर्थ के कार्यों में धन हानि। धनु: प्रतिष्ठा-आय में वृद्धि संभव। रोगों से मुक्ति मिलेगी। 
मकर: अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। प्रतिष्ठा-आय में वृद्धि। उपहार मिलेंगे।  
कुंभ: तनाव संभव। कार्यों में बाधा आ सकती है। 
मीन: बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति विवाद पर ध्यान दें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने