पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे आबाद हो रहे जुआ फड, लाखों का लग रहा दांव...गरीब हो रहै है बर्बाद,....


रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले नारायणगंज क्षेत्र अंतर्गत इस समय अवैध कारोबार जोरों शोरों से आबाद हो रहे हैं शाम ढलते ही जुआरियों का जमघट जुआ फंडों पर लगना शुरू हो जाता है परंतु टिकरिया पुलिस प्रशासन को कोई खबर तक नहीं रहती, जबकि मंडला पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही जिले के सभी थानों को सख्त निर्देश हैं कि अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए उनपर लगाम लगाई जाए लेकिन ऐसा लगता है कि एसपी साहब के निर्देशों को टिकरिया पुलिस आंख दिखा रहा है


थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा देवरी ग्राम के समीप चल रहा 52 पत्तों का खेल

वही बता दे कि नारायणगंज क्षेत्र अंतर्गत बाबा देवरी ग्राम के पास रोज शाम ढलते ही जुआ फड जमने शुरू हो जाते हैं जहां लाखों हजारों का दांव बिना पुलिस प्रशासन की दहशत के बेखौफ लगाया जाता है जबकि टिकरिया थाना कि दूरी जुआ फंडों से कुछ ही दूरी पर है परंतु पुलिस प्रशासन का उदासीन रवैया अब भी बरकरार है।


दूसरे जिलों से आते है खिलाड़ी, क्षेत्र का हो रहा माहौल ख़राब

वही जानकारी के अनुसार, जुआ फड इतने बड़े है कि आसपास के जिलों से जुआरी अपनी किस्मत आजमाने यहां शाम ढलते ही पहुंचने लगते हैं जुआ के अवैध खेल के कारण क्षेत्र का माहौल ख़राब हो रहा है , स्कूली बच्चे भी इस खेल में धीरे धीरे लिप्त हो रहे हैं परंतु प्रशासन आंख पर पट्टी बांधे आराम फरमा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar