भारत की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार


 नई दिल्ली: फिल्म जगत के लिए ये साल काफी बुरा जा रहा है। पहले इरफान खान, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह जैसे दिग्गज सितारों की मौत ने सबको झंकझोर कर रखा दिया, तो वहीं अब एक और बुरी खबर सामने आई है। गुरुवार को मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया (Bhanu Athaiya) का निधन हो गया, वो लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। वो भारत की पहली ऑस्कर विजेता थी। उनके निधन पर बॉलीवुड की हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

भानु अथैया के निधन की खबर उनकी बेटी ने ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह भानु अथैया का निधन हो गया। आठ साल पहले उनके मस्तिष्क में ट्यूमर का पता चला था। इसके अलावा उनके शरीर का एक हिस्सा लकवाग्रस्त था। जिस वजह से पिछले तीन सालों से वो बिस्तर पर ही थीं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar