जबलपुर: आज 70 नये मरीज मिले, कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 92 व्यक्ति डिस्चार्ज

 जबलपुर, 13 अक्टूबर 2020


कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार 13 अक्टूबर को 92 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली हजार 616 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 70 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 92 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार 478 हो गई है । जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 90.57 प्रतिशत हो गया है । अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 90.57 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । कल सोमवार की शाम बजे से आज मंगलवार की शाम बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 70 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 11 हजार 560 हो गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 186 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 896 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु हजार 410 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar