रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत अर्जी पर मुंबई की विशेष अदालत में कल होगी सुनवाई

Sushant Singh Rajput death Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके भाई शौविक (Showik Chakraborty) की जमानत अर्जी पर कल सुनवाई होगी. रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे (Satish Maneshind) ने यह जानकारी दी है.

न्यूज एजेंसी ANI ने सतीश मानशिंदे के हवाले से बताया, ‘रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत अर्जियों पर मुंबई का स्पेशल कोर्ट 10 सितंबर को सुववाई करेगा. उन्होंने बताया कि अदालत उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए तैयार हो गई है. बता दें कि रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती अभी NCP की हिरासत में हैं.
मालूम हो कि गिरफ्तारी के बाद रिया को मुंबई के बाइकुला जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty Arrested) लगातार तीसरे दिन मंगलवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के समक्ष पेश हुईं थीं. पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार कर लिया गया था.
रिया को मेडिकल जांच के बाद एक वीडियो लिंक के माध्यम से मुंबई के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने पेश किया गया था. कोर्ट ने रिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. NCB का दावा है कि Rhea Chakraborty ड्रग सिंडिकेट की ‘एक्टिव मेंबर’ थीं और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स हासिल करती थीं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar