Indian Railways: शुरू हुई पहली किसान रेल, इन राज्यों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: देश के किसानों की आमदनी बढ़ाने के मकसद से भारतीय रेलवे ने एक स्पेशल किसान रेल की शुरुआत की है। दरअसल, इंडियन रेलवे ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से नई दिल्ली के बीच किसान रेल का संचालन किया है। ये किसान रेल इंडियन रेलवे द्वारा संचालित देश की दूसरी और दक्षिण भारत की पहली किसान रेल है।
जानकारी के लिए बता दें कि पहली ट्रेन महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर के लिए पिछले महीने ही चलाई गई है। यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ एक बार चलती है।

आज दिखाई गयी हरी झंडी

दक्षिण भारत (आंध्र प्रदेश के अनंतपुर) से दिल्ली के बीच चलाई गई इस किसान रेल का उद्घाटन आज यानी बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने हरी झंडी दिखा कर किया।

मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने किया ट्वीट

बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे की तरफ से इस बात की जानकारी दी गयी। मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे की तरफ से ट्वीट में लिखा गया है कि अनंतपुर से नई दिल्ली के बीच भारत की दूसरी और दक्षिण भारत की पहली किसान रेल चलाई गई। साथ ही यह भी लिखा है कि इससे किसानों को कई फायदे होंगे।

इन्हें होगा फायदा

इस किसान रेल के संचालन से आंध्र प्रदेश के फल और सब्जियों के किसानों को काफी फायदा होगा। इससे उनके उत्पाद सीधे दिल्ली के बाजारों तक पहुंच सकेंगे साथ ही उन्हें अपने उत्पाद की अच्छी कीमत मिल सकेगी। इसके अलावा इस रेल के चलने से किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को भी फायदा होगा। वो जल्द से जल्द अपना माल दिल्ली के बाजारों तक पहुंचा सकेंगे।

ये होंगे फायदे

– सड़क मार्ग की तुलना में लागत कम लगेगी।
– छोटे किसानों को उपज की अच्छी कीमत प्राप्त होगी।
– सामान एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने में होने नुकसान से बचाव होगा।
– देशभर में फल और सब्जियों की आपूर्ति में संतुलन बनाए रखने में भी इसकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar