शादी के दिन पति से 80 हजार रुपये वसूलकर दुल्हन हो गई फरार, 9 महीने बाद...

 


शादी के अगले ही दिन भाग निकलने वाली लुटेरी दुल्हन करीब 9 महीने बाद अपने असली पति के साथ पकड़ी गई। भागने से पहले वह शादी के नाम पर एक लाख रुपए का चूना लगा चुकी थी। अब 9 महीने बाद उसी दूल्हे ने अपनी उस लुटेरी दुल्हन को उसके असली पति और एक अन्य युवती के साथ पकड़ लिया। आरोपी किसी और को ठगने जा रहे थे। 

उज्जैन में रहने वाले बस कंडक्टर चंद्रशेखर मालवीय ने 9 महीने पहले आशा नाम की युवती से शादी की थी। यह शादी चंदर नागर नाम के मध्यस्थ ने करायी थी। शादी करने के लिए आशा ने चंद्रशेखर से 80 हजार रुपये वसूले थे। शादी के अगले दिन ही वह बहाना बनाकर भाग गयी। तब तक चंद्रशेखर उस पर कुल एक लाख रुपए खर्च कर चुका था। 

धोखाधड़ी का शिकार हुए दूल्हे और उसके परिवार ने नानाखेड़ा थाने से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक से शिकायत की, लेकिन लुटेरी दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिल पाया। संयोग से चंद्रशेखर को ही वह एक बस में बैठी दिख गयी। उसने फौरन पुलिस को खबर दी। पुलिस ने महामृत्युंजय द्वार पर बस को रूकवाकर उसमें सवार दुल्हन और उसके साथ आई एक युवती और युवक को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस ने तीनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके साथ पकड़ा गया युवक इस लुटेरी दुल्हन का असली पति है। पति-पत्नी फिर किसी को शादी के चंगुल में फंसाने जा रहे थे। पुलिस ने जब लुटेरी दुल्हन को पकड़ा तो वह फूट-फूट कर रोने लगी। वह अपने किए पर पछता रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar