29 सितंबर से बदलेंगे चाल, 5 राशियों की बढ़ेगी परेशानी

 


Shani Margi 2020: न्याय के देवता शनि देव 29 सितंबर से अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इससे पहले 23 सितंबर को राहु-केतु का राशि परिवर्तन हुआ था। ऐसे में अब शनि का मार्गी होना ज्यातिषीय दृष्टि से यह महीना काफी उथल-पुथल भरा होगा। इसके बाद कुछ महीनों तक विभिन्न राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

29 सितंबर 2020 से शनि की चाल सीधी होगी। इससे पहले 11 मई को शनि वक्री हुए थे उनकी शनिदेव की चाल वक्री थी। चनि की चाल में यह बदलाव कई राशियों के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यानी यह चाल परिवर्तन करियर, रुपए-पैसे और पारिवारिक स्थिति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शनि के चाल परिवर्तन पांच राशियों के जातकों के लिए काफी परेशानियां पैदा कर सकता है। जानें शिन से प्रभावित राशियां और उन पर शनि का प्रभाव-

1- मिथुन राशि: शनि का चाल बदला इस राशि के जातकों के लिए काफी चुनौती भरा रहेगा। इस राशि पर पहले से ढैय्या चल रही है। इस राशि के जातकों का खर्च और भागदौड़ बढ़ सकती है। परिवारिक मामलों में भी विवाद की स्थिति देखने को मिल सकती है। काम-व्यवसाय में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।


2- सिंह राशि - शनि की सीधी चाल के कारण इस राशि के जातकों को भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक दिक्कतों के साथ ही सेहत से जुड़ी दिक्कतें जैसे सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। आपसी लोगों से मनमुटाव भी हो सकता है।

3- तुला राशि : शनि की सीधी चाल से तुला राशिवालों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि इस राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। खर्चों में वृद्धि के संकेत हैँ साथ ही कई तरह की घरेलू परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।

4- धनु राशि: शनि के चाल बदलने से धनु राशि के जातकों को कुछ मु्श्किलों का सामना करन पड़ सकता है। अधिक खर्चों के कारण घर में खींचतान और तनाव का महौल देखने को मिल सकता है। 29 सितंबर के बाद आप यात्रा की योजना बना रहे हैँ तो कष्ट का सामना हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति भी बुरी तरह से प्रभावित होगी।

5- कुंभ राशि : इस राशि के जातकों पर शनि के चाल बदलने का नकारात्मक असर पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव, बीमारी और खर्च में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आर्थिक परेशानियां होंगी। इस वक्त अपनी सुरक्षा पर ध्यान रखें।

शेष राशियों पर शनि का शुभ प्रभाव होगा या फिर कोई असर नहीं होगा।
 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar