आईआईपीएम के निदेशक अरिंदम चौधरी गिरफ्तार

कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 23 करोड़ के सर्विस टैक्स में हेराफेरी का आरोप
नयी दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट (आईआईपीएम) के निदेशक अरिंदम चौधरी को टैक्स में गड़बड़ी के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी यूजीसी की शिकायत पर हुई है। सूत्रों के मुताबिक यह गिरफ्तारी सेंट्रल जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने की है। उन पर लगभग 23 करोड़ रुपये के सर्विस टैक्स क्रेडिट के अनुचित दावे से संबंधित आरोप हैं। साथ ही कंपनी के निदेशक गुरुदास मलिक ठाकुर को भी इन्हीं अपराधों के तहत गिरफ्तार किया गया। यूजीसी ने सेंट्रल जीएसटी के पास आईआईपीएम और अरिंदम पर सर्विस टैक्स चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की घटना को अंजाम दिया गया है। उन पर बैलेंसशीट में हेराफेरी का आरोप है। जिस कंपनी में हेराफेरी की बात कही जा रही है, उस कंपनी का 90% शेयर अरिंदम के पास ही है। अरिंदम को गिरफ्तार करने के बाद सीजीएसटी की टीम ने दिल्ली की एक अदालत में उसे पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने अरिंदम को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar