मप्र : रक्षा बंधन मनाने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 4 की मौत

नरिंसंहपुर, 3 अगस्त|नरसिंहपुर मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन मनाने जा रहा एक परिवार नरसिंहपुर के पास हादसे का शिकार हो गया, इस हादसे में परिवार के चारों सदस्यों पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई है। पूरा परिवार ट्रक के ऊपर बैठकर सफर कर रहा था। ट्रक के पलट जाने से यह हादसा हुआ।
गाडरवारा थाने के प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने आईएएनएस को बताया है कि देवास के सोनकच्छ के निवासी वीरेंद्र मिजाजी (35) अपनी पत्नी पूजा और दो बच्चों के साथ ट्रक के ऊपर सवार होकर जबलपुर जा रहे थे। वीरेंद्र की ससुराल जबलपुर में है और पूजा रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थीं। इस ट्रक में तेल के डिब्बे (कंटेनर) भरे हुए थे। यह ट्रक सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर नादनेर के करीब पलट गया।और ये हादसा हो गया ।

रक्षा बंधन मनाने जा रहा परिवार हादसे का शिकार

मिश्रा के अनुसार, ट्रक के ऊपर सो रहे परिवार के चारों सदस्य तेल के कंटेनरों में दब गए जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, ट्रक के चालक को कोई चोट नहीं आई है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar