ओडिशा में 3.8 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके

भुवनेश्वर | ओडिशा के गंजम और गजपति जिलों में शनिवार को रिक्टर स्केल पर 3.8 की तीव्रता वाले भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। किसी के भी हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप सुबह सात बजे बेरहामपुर से 73 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में आया।
उन्होंने कहा, "इसका केंद्र गजपति जिले के परीभेटा और तडीगुडा के पास था, जोकि आर. उदयगिरी क्षेत्र के पास है।"

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar