पत्नी से अलग लेने के लिए पति ने जो कदम उठाया, उससे 1 घंटे में हो गया तलाक

राजस्थान के जोधपुर में एक अजीबोगरीब चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने शादी के बाद पत्नी के तानों से तंग आकर खुद को किन्नर बना लिया। शादी के 13 साल बाद शनिवार को पति-पत्नी के बीच सहमति से तलाक हो गया। दोनों के एक 11 साल का बेटा भी है। शनिवार को यह मामला लोक अदालत में सूचीबद्ध हुआ था। 
लोक अदालत की बैंच फैमिली कोर्ट के जज महेंद्रकुमार सिंघल व अधिवक्ता दीनदयाल पुरोहित ने दोनों की काउंसलिंग की और उन्हें घंटे भर तक समझाया। फिर दोनों आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए राजी हो गए। कोर्ट ने भी तलाक की अर्जी मंजूर करते हुए डिग्री पारित कर दी। किन्नर बने व्यक्ति ने वर्ष 2017 को कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी, जिसके बाद से यह मामला लंबित चल रहा था।  
शादी के बाद किन्नर बनकर तलाक लेने वाला व्यक्ति जोधपुर शहर के गुलजार पूरा ताजियों का बास निवासी है। इसकी 25 अक्टूबर 2007 को अजमेर के विजयनगर निवासी एक लड़की से शादी हुई थी। ये दोनों रिश्ते में मामा-बुआ के बेटे-बेटी हैं। शादी के बाद दो साल तक पति-पत्नी के बीच सब कुछ सही चलता रहा। इस बीच दोनों के एक बेटा भी हो गया। इसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया।
पत्नी को किन्नर बनने पता चला तो बढ़ गया विवाद
पति-पत्नी के बीच शादी के दो साल बाद शुरू हुए मनमुटाव के बाद भी दोनों अलग नहीं हुए। 2014 में पत्नी को पति के किन्नर बनने का पता चला तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद 2017 में पति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी। परिवाद में पति ने पत्नी के अन्य के साथ अफेयर का भी आरोप लगाया है। साथ ही यह पत्नी पर यह आरोप भी लगाया है कि वह उसे ताने भी मारती थी। इस वजह से वह परेशान रहता था, जबकि पत्नी ने भी जवाब में पति पर आरोप लगाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar