महिलाओं के जनधन खातों में रुपए भेजेगी मोदी सरकार, जानिए पहले किसे मिलेगा लाभ

नई दिल्ली: महिला जनधन खाताधारकों (Women Jan Dhan Account) के खातों में 500 रुपये की सरकारी सहायता की दूसरी किस्त सोमवार से मिलनी शुरू हो जाएगी. कोविड-19 संकट के दौरान गरीबों की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को महिला जनधन खाताधारकों के खातों में अप्रैल से तीन महीने तक हर माह 500 रुपये की मदद देने की घोषणा की थी. वित्तीय सेवा सचिव देवाशीष पांडा ने शनिवार को ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी.
नियम के अनुसार ऐसी महिलाएं जिनके जनधन खाते का आखिरी अंक शून्य और एक है उनके खातों में यह पैसा चार मई को डाला जाएगा. जिनके खातों का आखिरी अंक दो और तीन है, वे पांच मई को अपने खातों से पैसा निकाल सकती हैं.
छह मई को चार और पांच अंतिम अंक और आठ मई को छह और सात अंतिम अंक की महिला लाभार्थियों के खातों में यह पैसा डाला जाएगा. जिन खातोंधारकों के खातों का अंतिम अंक आठ और नौ है उन्हें 11 मई को यह पैसा मिलेगा. किसी आपात स्थिति में महिला खाताधारक तत्काल यह पैसा निकाल सकेंगी. 11 मई के बाद वे कभी भी अपनी सुविधानुसार यह पैसा निकाल सकेंगी.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar