बिहार के क्वारंटाइन सेंटर में 40 रोटी और 80 लिट्टियां खाता है यह युवक, अधिकारी भी हुए परेशान

पटना : देशभर के क्वारंटाइन सेंटर से अक्सर अलग-अलग तस्वीर सामने आती रही है। कहीं मरीज डांस कर रहे हैं तो कहीं डॉक्टर उनका मन बहलाने के लिए गाने गा रहे हैं, लेकिन बिहार
 के बक्सर जिले का एक क्वारंटाइन सेंटर ऐसा भी है, जहां एक मरीज के खाने की वजह ने सबको हैरान कर रखा है।
बक्सर जिले के मंझवारी क्वारंटाइन सेंटर में युवक की भूख से खाना बनाने वाले रसोइये भी परेशान हो गए हैं। युवक दस आदमियों का खाना अकेले खा जाता है। बताया जाता है कि वह नाश्ते में 40 रोटी और बड़ी मात्रा में चावल अकेले खा जाता है। इतना ही नहीं वह एक बार में 80 लिट्टी खा जाता है।
क्वारंटाइन सेंटर में युवक के साथ रहने वाले अन्य लोगों का कहना है कि उसकी एक बार की खुराक 10 लोगों के बराबर है। 40 रोटी, चावल या फिर 80 लिट्टी खाने के बाद भी उसका पेट नहीं भरता है। युवक खुद अपने बारे में बतात है कि घर पर वह 30 से ज्यादा रोटी खाता है और उसके बाद 25 लिट्टी खा जाता है।
प्रखंड के अधिकारी भी इसकी खुराक को देखकर हैरान और परेशान हैं। सिमरी के बीडीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक नाश्ते में 40 रोटियां खा लेता है। रसोइया भी उसके लिए रोटी बनाने से मना कर दिया है। 
गौरतलब है कि युवक राजस्थान से बक्सर अपने घर लौटा है। राजस्थान से आने के बाद उसे 14 दिन के लिए प्रशासन ने क्वारंटाइन किया है, लेकिन उसकी भूख देखकर सभी परेशान हैं और हो सकता है कि जल्द उसे घर जाने की परमिशन मिल जाए।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar