मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में बड़ा हादसा, ट्रक पलटने से पांच मजदूरों की मौत, 11 घायल

नरसिंहपुर : औरंगाबाद के बाद अब मध्य प्रदेश में भी एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जहां देर रात नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए हैं।  बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर आम से लदे इस ट्रक से तेलंगाना के हैदाराबाद से उत्तर प्रदेश में अपने घर जा रहे थे। परंतु पाठा गांव के पास यह ट्रक पलट गया।
नरसिंहपुर के जिलाधिकारी दीपक सक्सेना ने बताया कि आम से लदा ट्रक हैदराबाद से आगरा जा रहा था। इसमें चालक और सहचालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। 
सिविल सर्जन डॉक्टर अनिता अग्रवाल ने बताया कि घायलों में से दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि इनके अलावा अन्य सभी हालत स्थिर है। इनमें से एक शख्स को बीते तीन दिन से कफ, जुकाम और बुखार शिकायत है। ऐसे में मृतकों समेत सभी लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar