Novel Coronavirus COVID-19 Latest News Updates: भारत में नोवल कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले बढ़कर 5865 हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, 9 अप्रैल शाम 5 बजे तक देश में कोविड19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5865 हो गई है. इनमें 5218 एक्टिव केस हैं. अबतक कोरोना वायरस 169 लोगों की जान ले चुका है. जबकि 478 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं. देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 1100 से ज्यादा हो गई. तमिलनाडु और 738 और दिल्ली में 669 मरीज सामने आ चुके हें.
मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के मसले पर स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि वर्तमान ही नहीं भविष्य में भी इस दवा की कोई कमी नहीं होगी. कोरोना के मामले सामने आने के बाद भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर पूर्ण पाबंदी लगा रखी थी. लेकिन अमेरिका की तरफ से आग्रह के बाद यूएस सहित जरूरतमंद देशों को भारत ने सप्लाई देनी शुरू की है.
दुनिया में 15 लाख से ज्यादा मामले
दूसरी ओर, दुनियाभर में बात करें तो अबतक कुल 1,517,960 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 88,455 की डेथ हो चुकी है. जबकि 330,266 मामले रिकवर्ड हो चुके हैं. अमेरिका में इसके चलते 14,788 लोगों ने, इटली में 17,669 लोगों ने और स्पेन में 14,792 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.
