लौट आया आपका बचपन, दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट होगा 'द जंगल बुक'

कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया हुआ है। इस लॉकडाउन का आज 15वां दिन है। लॉकडाउन की वजह से सभी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद कर दी गई है। ऐसे में सभी टीवी चैनल्स अपने लोकप्रिय टीवी शोज को अलग-अलग समय पर टेलीकास्ट कर रहे है। दूरदर्शन पर उन पुराने शोज का रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जा रहा है जो एक वक्त पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता था। इन टीवी शोज के दोबारा टेलीकास्ट की वजह से दूरदर्शन को काफी फायदा हुआ है। चैनल को बढ़िया टीआरपी मिल रही है।
अब इसी क्रम में बच्चों का फेवरेट मोगली भी दूरदर्शन पर वापसी करने की तैयारी में है। दूरदर्शन पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ द जंगल बुक 8 अप्रैल से प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए ट्विटर पर बताया, 'द जंगल बुक दूरदर्शन पर। देखिए अपना पसंदीदा शो हर रोज दोपहर 1 बजे 8 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।' बात करें द जंगल बुक की तो बच्चों का ये फेवरेट कार्टून शो बड़ों का भी पसंदीदा रहा है। मोगली और बगीरा की दोस्ती। भेड़ियों का वो झुंड और शेर खान का खौफ एक बार फिर उसी अंदाज में लौटेगा।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar