Coronavirus Latest News Updates: 24 घंटे में 918 नए केस और 31 मौतें, महामारी के पॉजिटिव केस 8447 हुए

Novel Coronavirus COVID-19 Latest News Updates: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड19 के 918 नए मामले मिले हैं और 31 मौतें हुई हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इस महामारी के पॉजिटिव केस 8447 हो गए हैं. इनमें से 7409 एक्टिव केस हैं, 765 लोग ठीक हो चुके हैं और 273 लोगों की जान गई है.
तमिलनाडु में 106 नए केस मिले हैं. इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1075 हो गई है. वहीं महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 1895 है. वहीं, दुनिया में कोरोना के कहर की बात करें तो पॉजिटिव केस 18 लाख के करीब पहुंच चुके हैं. जबकि मरने वालों का आंकड़ा एक लाख के पार जा चुका है.

महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा

महाराष्ट्र 30 अप्रैल तक लॉकडाउन में रहेगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसका एलान करते हुए कहा कि राज्य इस मुश्किल के समय में देश को रास्ता दिखाएगा.ज्यादातर राज्यों ने पीएम मोदी से दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की है. केंद्र सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर जल्द फैसला कर सकती है.
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला किया है. आज भारत की स्थिति दूसरे कई विकसित देशों से इसलिए बेहतर है क्योंकि लॉकडाउन जल्दी शुरू हुआ. अगर अब यह रोका जाता है, तो सारा फायदे का नुकसान होगा. इसके लिए बढ़ाना जरूरी है. इससे पहले ओडिशा, पंजाब भी लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर चुके हैं.

COVID-19 से दुनिया में 1 लाख से ज्यादा मौतें

दुनियाभर में बात करें तो अबतक कोरोनावायरस कोविड-19 के कुल 1,780,315 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 108,828 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोनावायरस से रिकवर होने वालों की संख्या 404,031 हो गई है. एएफपी के अनुसार, अमेरिका में कोरोना ने तबाही मचा रही है. यहां अबतक 532,879 मामले सामने आ चुके हैं और 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar