जबलपुर में पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज, कुल हुए 20

जबलपुर - आईडीएमआर लैब से आज शनिवार की रात प्राप्त हुई सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में पांच रिपोर्ट्स कोविड- 19 पॉजिटिव पाई गई है । इनमे चार नमिता राठौर उम्र 44 बर्ष, लता राठौर उम्र 37 बर्ष , अश्विनी राठौर उम्र 23 बर्ष और रीतेश राठौर उम्र 38 बर्ष पूर्व में संक्रमित सुशील राठौर के परिवार से सम्बंधित है । जबकि एक अन्य कचनार सिटी विजय नगर निवासी नुसरत परवीन हैं। नुसरत परवीन का 13 अप्रैल को भी सेम्पल लिया गया था । तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई थी ।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar