दिल्ली के लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के 2 डॉक्टर समेत 6 स्टाफ कोरोना संक्रमित

भारत में कोरोना (Coronanavirus) के मरीजों का आंकड़ा 14 हजार 792 तक पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 488 की मौत हो चुकी है. वहीं, 2 हजार 15 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं. देश में जानलेवा कोरोना वायरस से महाराष्ट्र राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित है. जहां, कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3600 के पार जा पहुंचा है. महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना (Covid-19) से संक्रमित मरीज दिल्ली में ही हैं. दिल्ली में अब तक 1700 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं. 
राजधानी दिल्ली के लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के 2 डॉक्टर्स और 4 नर्स समेत 6 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar