कोरोना का खौफ : इमरजेंसी लागू करने वाला पहला देश बना जापान, तोक्‍यो, ओसाका शहर सहित कई राज्यों इमरजेंसी लागू



जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में बहुत तेजी से इजाफा होने के बाद मंगलवार को तोक्यो, ओसाका और 5 अन्‍य प्रांतों में आपातकाल घोषित कर दिया है। आबे ने मंगलवार को कहा था कि ऐसे हालात बन रहे हैं जो लोगों के जीवन और अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। आपातकाल लगने के बाद देश अब अप्रत्‍याशित अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इससे पहले आबे ने सरकार की बैठक बुलाई थी जिसमें तोक्यो, ओसाका और 5 अन्‍य क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा की गई। जापानी प्रधानमंत्री ने खासतौर पर तोक्यो और ओसाका जैसे शहरी इलाकों में संक्रमण के नये मामले तेजी से बढ़ने का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही अपने आपातकाल के योजना की घोषणा कर दी थी।

आपातकाल की घोषणा आधी रात से प्रभाव में आने की संभावना है और यह सात प्रभावित क्षेत्रों के गर्वनरों को लोगों से घरों में रहने तथा उद्यमों से संस्थान बंद करने का अधिकार देगी। जिन अन्‍य क्षेत्रों में आपातकाल घोष‍ित किया गया है, उनमें सैतमा, कांगवा, चीबा, हयोगो और फुकुओका शामिल है। माना जा रहा है कि सरकार को डर है कि देश में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस का प्रसार हो सकता है। इसी को देखते हुए आपातकाल का फैसला लिया गया है।

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar